नवा रायपुर। नवा रायपुर में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेंट्रल पार्क के पास BIT बस स्टॉप की रेलिंग से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बहनाकाड़ी की ओर जा रहे थे कार सवार
जानकारी के मुताबिक, कार सवार नवा रायपुर से होते हुए बहनाकाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेंट्रल पार्क के पास BIT बस स्टॉप की रेलिंग के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
1 की मौत, 5 गंभीर घायल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण पांचों घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज सोमवार को कराया जाएगा।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने की बात सामने आई है। हादसे के पीछे तेज रफ्तार या अन्य कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी मोपेड, ग्रामीण की मौके पर मौत





