Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
नवापारा में शरद पूर्णिमा
Spread the love

नवापारा-राजिम। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को नवापारा के विप्र भवन में ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने ब्राह्मण समाज की परंपरा, सांस्कृतिक योगदान और सामाजिक मार्गदर्शन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सप्तऋषियों की परंपरा से जुड़े ब्राह्मण समाज का आदर्श ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ रहा है। यह समाज सदैव सभी के सुख, कल्याण और मार्गदर्शन की भावना के साथ आगे बढ़ता आया है।

नवापारा में शरद पूर्णिमासांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में जाना जाता है। अपनी विनम्रता, ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से यह समाज विभिन्न वर्गों को दिशा देता रहा है। सनातन परंपरा और धार्मिक ग्रंथों के संरक्षण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। राजिम और नवापारा क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान में महानदी का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों तक संस्कारों और परंपराओं को पहुंचाना आवश्यक है।

सांसद ने कहा कि संयुक्त परिवार केवल साथ रहने की व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कारों और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम भी रहा है। आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी संस्कृति के अच्छे मूल्यों को सुरक्षित रखना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विप्र भवन में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

संगठन की मजबूती से आगे बढ़ेगा समाज – संतोष उपाध्याय

नवापारा में शरद पूर्णिमाइस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि संगठन में ताकत होती है और समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर मार्गदर्शन तैयार हो सके।

सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर

नवापारा में शरद पूर्णिमानगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने ब्राह्मण समाज को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंद्रमा का अमृत सभी के जीवन में खुशहाली लाए। उन्होंने सामाजिक समरसता और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।

सभी समाजों के लिए उपलब्ध है विप्र भवन

नवापारा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि समाज आपसी तालमेल से अपने कार्यक्रमों को भव्य रूप देता है। उन्होंने बताया कि नवापारा ब्राह्मण समाज ने सर्वसमाज के लिए शव वाहन और शव फ्रीजर की सुविधा समर्पित की है। विप्र भवन भी न्यूनतम राशि पर सभी समाजों के कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया जाता है।

संस्कृति के साथ संस्कारों की शिक्षा जरूरी – युवराज पाण्डेय

कार्यक्रम में पहुंचे भगवताचार्य युवराज पाण्डेय ने ब्राह्मण समाज से आपसी मतभेद दूर कर एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति समाज की गरिमा और पहचान है। संस्कृत की शिक्षा से पहले संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा देना जरूरी है। समाज के लोगों को परस्पर सहयोग और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू द्वारा भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

नवापारा में शरद पूर्णिमाइस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन आरबी शर्मा, ओपी दुबे, रमाकांत शर्मा, डॉ एके शर्मा, आशीष पाण्डेय, प्रफुल्ल दुबे, मधुरानी शुक्ला, सीमा शर्मा, आलोक शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्यामकिशोर शर्मा, कैलाश शुक्ला, रमेश तिवारी, सौरभ शर्मा, अजय तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, कैलाश तिवारी, मनहरण शर्मा, अंकित शर्मा, अनंत पुराणिक, अशोक तिवारी, शिव तिवारी, गुडडू मिश्रा सहित ब्राम्हण समाज के पूर्व अध्यक्ष सनत शर्मा, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, मौजूद थे।

इसके अलावा पं दिनेश तिवारी, कन्हैया तिवारी, संतोष मिश्रा, संतोष शर्मा, युवराज पाण्डेय, चंद्रकांत मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, प्रसन्न दुबे, मनीष शर्मा, अतुल शर्मा, संजय शर्मा, पीयूष शर्मा, सौरभ उपाध्याय, ललित पाण्डेय, उत्कर्ष शर्मा, श्याम शर्मा, राम शर्मा, चंद्रकुमार तिवारी, समाज के वरिष्ठ कस्तुरी तिवारी, महिला ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष रेखा तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, तनु मिश्रा, सोमा शर्मा, डॉ श्वेता पाण्डेय, रूचि शर्मा, रेणुका तिवारी, पूनम पाण्डेय, पुष्पांजलि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

प्रसिद्ध कथावाचक पं. युवराज पाण्डेय का नवापारा विप्र समाज ने किया भव्य स्वागत, शरद पूर्णिमा पर आने का दिया न्यौता

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *