ENGvsIND
Spread the love

(खबर विस्तार) भारत और इंग्लैंड (ENGvsIND) के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 76 रन पर सिमट गई, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की सबसे बडी हार और दूसरा सबसे कम स्कोर है।

वहीं युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में बल्ले से नाकाम रहे और 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। इंग्लैंड के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। इस शानदार जीत के साथ इंग्लैंड ने मुकाबले पर पूरी तरह अपना दबदबा कायम रखा। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत

ENGvsIND
इंग्लैंड की धमाकेदार जीत

(ENGvsIND) भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहली बॉलिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन बल्लेबाजों ने तेज रन गति बनाए रखी। फिल साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 21 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली।

कप्तान हैरी ब्रूक ने 16 रन, जैकब बेथेल ने 13 रन और सैम कुरेन ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। अंतिम ओवरों में बिल जैक्स ने 14 रन और जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 5 रन जोडकर टीम का स्कोर 201/7 तक पहुंचाया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।

भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

(ENGvsIND) 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती विकेट लगातार गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज बडी साझेदारी नहीं बना सका। वैभव सूर्यवंशी ने 13 गेंदों पर 5 रन बनाए, अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विकेटकीपर ईशान किशन ने 13 गेंदों पर 9 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी केवल 5 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ENGvsIND
भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

मध्यक्रम में अक्षर पटेल ने 10 गेंदों पर 4 रन और तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर 3 रन बनाए। हर्षित राणा ने 13 रन बनाकर थोडा संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके। पूरी भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर

ENGvsIND(ENGvsIND) इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। जोफ्रा आर्चर ने केवल 3 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड दी। जोश टंग ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके और भारत की हार तय कर दी। आदिल रशीद ने 2.4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि बिल जैक्स ने भी एक सफलता प्राप्त की।

इंग्लैंड की शानदार जीत, ब्रूक ने गेंदबाजों की तारीफ की

कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि टीम ने अपनी रणनीतियों पर अच्छी तरह काम किया था और खिलाडियों ने मैदान पर उसी योजना के अनुसार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। ब्रूक ने विशेष रूप से जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन टीम की जीत का सबसे बडा कारण रहा।

श्रेयस अय्यर बोले- हर फारमेट में पीछे रह गए

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने माना कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों फारमेट में भारत उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। अय्यर ने कहा कि यह 200 रन वाली विकेट नहीं थी, लेकिन टीम अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू नहीं कर सकी। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाडी इस हार से सीख लेकर अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

IndiaVsEngland : जैकब बेथेल के तूफान में उड़ा भारत, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *