Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
हादसे में भाई-बहन की मौत
Spread the love

धमतरी। तीजा पर्व पर बहन को मायके लाने की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब बाइक से घर लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बहन को तीजा पर मायके लाने गया था भाई

जानकारी के मुताबिक घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। बड़े गौरी गांव निवासी दामेश्वर सिन्हा अपनी बहन नीता सिंह को तीजा पर्व के अवसर पर मायके लाने के लिए शनिवार को मोखा गांव गए थे। बहन को बाइक पर बैठाकर दोनों बड़े गौरी लौट रहे थे। इसी दौरान पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान भाई दामेश्वर सिन्हा और बहन नीता सिंह ने दम तोड़ दिया। एक साथ भाई-बहन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। तीजा पर बहन को मायके लाने की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई।

पिकअप छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाने पहुंचाया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे ने एक परिवार से एक साथ दो जिंदगियां छीन लीं और पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल; तीज उत्सव मनाने जा रहे थे परिवार, मातम में बदली खुशियां

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *