विवाहिता की लाश
Spread the love

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान सीमा यादव (26) के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2022 में देवगढ़ निवासी सतीश यादव से हुई थी। सीमा अपने पीछे तीन वर्षीय बेटी और करीब सवा साल के बेटे को छोड़ गई है।

सुबह पेड़ पर मिला शव

विवाहिता की लाशजानकारी के अनुसार, सीमा शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक विशाल पेड़ पर सीमा का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शरीर पर मिले चोट के निशान

मायके पक्ष का कहना है कि सीमा के शरीर पर कई जगह मारपीट के गहरे निशान मिले हैं। जांघ, पीठ और कमर पर खून जमने से बने नीले निशान भी दिखाई दिए, जिससे परिजनों ने आशंका जताई कि पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया।

ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

विवाहिता की लाश
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता पारस यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सीमा को पति, देवर, सास और ससुर लगातार प्रताड़ित करते थे। परिवार का दावा है कि कम दहेज लाने को लेकर उसे ताने दिए जाते थे और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। मृतका की बुआ ने बताया कि सीमा अक्सर ससुराल में हो रही मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी देती थी। उसे रोज तड़के उठाकर घर और पशुओं का काम कराया जाता था।

दो बच्चों की मां थी सीमा

परिजनों के अनुसार, सीमा को उम्मीद थी कि बच्चों के जन्म के बाद परिवार का व्यवहार बदल जाएगा, लेकिन हालात पहले जैसे ही रहे। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी करीब तीन साल और छोटा बेटा सवा साल का है।

दोनों पक्षों में जमकर हुआ विवाद

विवाहिता की लाश
मायके पक्ष ने देखे शरीर पर मारपीट के निशान

घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते समय भी उदयपुर अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

पुलिस बोली- हर एंगल से होगी जांच

उदयपुर पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबर विस्तार WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा शिक्षक, सुसाइड नोट लिख कर ली आत्महत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *