नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
Spread the love

23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious Death of a Newlywed Woman) में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के विरोध के बाद शव का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में कराया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मामला सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र का है।

चार साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मृतका (Suspicious Death of a Newlywed Woman) मिनी यादव (23 वर्ष) की शादी करीब चार वर्ष पहले कुनिया निवासी अनुज यादव से हुई थी। दंपती की लगभग 18 महीने की एक बेटी भी है। शनिवार शाम अनुज यादव अपनी बेटी को लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना दुकान चला गया था। इसी दौरान घर में मिनी यादव फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दहेज में कार मांगने का आरोप

नवविवाहिता की संदिग्ध मौतघटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज में कार की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि विवाह में बुलेट मोटरसाइकिल और जमीन देने के बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही। उन्होंने यह भी दावा किया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके साथ मारपीट की गई थी।

मायके पक्ष ने कमलेश्वरपुर में पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद सोमवार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गायनाकोलॉजी, सर्जरी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने (Suspicious Death of a Newlywed Woman) शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नवविवाहिता की संदिग्ध मौतवहीं ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच एक घरेलू विवाद हुआ था और मामले को लेकर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

Murder and Suicide: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, किराये के मकान में मिला शव, दूसरे कमरे में बंद मिले दो बच्चे

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *