Spread the love

गरियाबंद जिले के कोटरी नाला जलाशय (Reservoir) में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मछली पकड़ने का जाल और पकड़ी गई मछलियां भी बरामद हुई हैं। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान माखन कमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुरूभाठा का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से परसदा खुर्द स्थित अपने ससुराल में रहकर जीवनयापन कर रहा था।

मछली पकड़ने गया, गहरे पानी में समा गया

जानकारी के अनुसार माखन कमार कोटरी नाला जलाशय (Reservoir) में मछली पकड़ने के उद्देश्य से गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

Youth drowns in reservoirमृतक के शव के साथ घटनास्थल से मछली पकड़ने में इस्तेमाल किया गया जाल तथा पकड़ी गई मछलियां भी बरामद हुई हैं। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान जलाशय में मछली आखेट किया जा रहा था।

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर लगा प्रतिबंध

बता दें कि हर वर्ष 15 जून से 15 अगस्त तक मछलियों के प्रजनन काल को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेशभर में मछली आखेट पर प्रतिबंध रहता है। इस अवधि में जलाशयों, बांधों, नदियों और अन्य जल स्रोतों में मछली पकड़ना नियमों के विरुद्ध है। इसके बावजूद कोटरी नाला जलाशय (Reservoir) में जाल और पकड़ी गई मछलियों की बरामदगी नियमों की अनदेखी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जलाशयों में नियमित निगरानी होती और अवैध मछली आखेट पर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

बरसात में बढ़ जाता है खतरा

मानसून के दौरान जलाशयों (Reservoir) का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है और पानी का बहाव भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक खतरनाक हो जाता है। इसके बावजूद कई लोग जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ने के लिए पानी में उतर जाते हैं। विशेषज्ञ भी बरसात के मौसम में ऐसे जलाशयों से दूर रहने की सलाह देते हैं।

5 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ ससुराल में रहकर जीवनयापन कर रहा था। अब उसकी मौत के बाद मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

छुरा से किशन सिन्हा की रिपोर्ट

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

बारिश बनी काल: खेलते-खेलते डूबने दो भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *