Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
विकास की राह पर जौंदी के बढ़ते कदम
Spread the love

अभनपुर। गांव के विकास को नई रफ्तार देने और ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ग्राम पंचायत जौंदी को विकास कार्यों की सौगात मिली है। 

विकास कार्यों से गांव को मिलेगी नई सुविधा

अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रार्थना शेड का लोकार्पण किया गया, वहीं 7.08 लाख रुपये के अतिरिक्त कक्ष और 5 लाख 18 हजार रुपये के किचन शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही जय स्तंभ चौक में 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण की घोषणा की गई। इन विकास कार्यों से गांव में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीण विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – इन्द्रकुमार साहू

इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जौंदी में स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य ब्रह्मानंद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच टीकमचंद साहू, श्रीमती द्रोपदी साहू, टोमन लाल साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक रंगनाथ साहू, सरपंच श्रीमती कुन्ती साहू, उपसरपंच पोखन यदु, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा रामकुमार साहू, गैंदालाल, पारसमणी, ओमप्रकाश, भागवत यदु, संतराम साहू, रामानंद साहू, अश्विनी साहू, पंचगण चेतन, शम्भू रमण साहू, श्रीमती जानकी साहू, संगीता ध्रुव, गणेशिया विश्वकर्मा, इंदल यदु, चन्द्राकर, शोभाराम साहू, ईश्वर साहू, रामकृपाल, गोबिंद, लता साहू, कविता सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत जौंदी की सरपंच श्रीमती कुन्ती साहू, सचिव द्वारिकानाथ बघेल, उपसरपंच पोखन लाल यदु, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

कठिया में 1 करोड़ 14 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया भूमि पूजन और लोकार्पण

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *