Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
युवक का शव तालाब में मिला
Spread the love

गरियाबंद जिले के छुरा इलाके में विजयादशमी (दशहरा) पर्व के दिन से लापता युवक का शव गुरुवार सुबह जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। शव जंगल के अंदर तालाब में तैरते हुए मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में शोक का माहौल है। मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोईरभाड़ी गांव का है।

विजयादशमी के कार्यक्रम में आखिरी बार आया था नजर

मृतक की पहचान बोईरभाड़ी निवासी जोहन जगत पिता रामजी जगत (45 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जोहन जगत को मंगलवार रात विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रात्रिकालीन कार्यक्रम में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए और अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। परिजनों को उम्मीद थी कि जोहन कहीं मिल जाएंगे और सकुशल घर लौट आएंगे।

तालाब में तैरता दिखा शव

युवक का शव तालाब में मिलाइस बीच गुरुवार सुबह जंगल से घिरे तालाब में एक शव तैरता दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त जोहन जगत के रूप में हुई। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। जोहन के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

जांच में जुटी पुलिस

जोहन जगत मंगलवार रात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जंगल से घिरे तालाब तक कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

छुरा से किशन सिन्हा की रिपोर्ट

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद ब्रेकिंग: शारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, सिर पर बीयर की बोतल से किया वार, मौके पर दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *