Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Gariaband Collectorate गरियाबंद कलेक्टर ऑफिस
Spread the love

गरियाबंद। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया है। इस संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर में एसडीएम स्तर पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के मुताबिक, टी.आर. महेश्वरी को देवभोग का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है। वहीं, विशाल महाराणा को संयुक्त कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर जिला गरियाबंद में पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्रीमती अवंति गुप्ता को छुरा एसडीएम, सुश्री नेहा भेड़िया को राजिम एसडीएम और लोकांश एल्मा को मैनपुर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्य करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले के विभिन्न अनुविभागों में राजस्व संबंधी कामकाज की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

प्रशासनिक फेरबदल

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, गरियाबंद समेत कई जिलों के अपर-डिप्टी कलेक्टर बदले

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *