धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में बायपास रोड पर तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पुलिस चौकी में साफ-सफाई का काम करता था। घटना का सीसीटीवी फुटेज (Kurud Live Accident) भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का खौफनाक दृश्य कैद हुआ है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, मौके पर मौत
Kurud Live Accident मृतक की पहचान ग्राम बिरेझर निवासी लोकेश साहू (37) के रूप में हुई है। बताया गया कि लोकेश बिरेझर पुलिस चौकी में साफ-सफाई का काम करता था। बुधवार को वह बाइक से अपने निजी काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि युवक टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज Kurud Live Accident सामने आया है। वीडियो में लाल रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर मुड़ता हुआ दिखाई देता है। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाती है। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर जाता है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की करेगी।
LIVE VIDEO
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
अभनपुर में दर्दनाक हादसा: हाइवा ने एक्टिवा सवार को कुचला, एक की मौत, दो घायल





