राजिम इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां चलती ट्रैक्टर से गिरकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर ग्रामीण घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर से ग्रामीण अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए और पहिए की चपेट में आ गए। गंभीर रुप से घायल ग्रामीण को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पोखरा में 20 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे नवयुवक दुर्गा समिति स्वर्णनगर के सदस्य और ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। विसर्जन के बाद सभी रोहित यादव की ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर को बुधराम निषाद चला रहा था। ट्रैक्टर की ट्रॉली में ग्रामीण बैठे थे, जबकि घनश्याम साहू इंजन के पास बैठे हुए थे।
पहिये के नीचे आ गए
इसी दौरान ग्राम पोखरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास घनश्याम साहू नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घनश्याम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना को दी गई। सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चालक की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत FIR दर्ज कर कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p





