Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Fire at the Ramlila
Spread the love

विजयादशमी के पर्व पर जहां चारों ओर उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल था, वहीं रामलीला मंचन के दौरान अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार समेत तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिपली का है।

रावण दहन के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर ग्राम छिपली में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान आग का प्रदर्शन करने के लिए ज्वलनशील सामग्री और स्प्रे के इस्तेमाल किया गया। आशंका है कि आग की लपटें हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार की वेशभूषा और नकली बालों तक पहुंच गईं, जिससे आग तेजी से फैल गई।

तीन लोग झुलसे

Fire at the Ramlilaइस हादसे में हनुमान का किरदार निभा रहे हेमंत ध्रुव सहित तीन लोग झुलस गए। हेमंत ध्रुव और सोम नाम के युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए धमतरी के अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, तीसरे घायल तोषण साहू की स्थिति सामान्य बताई गई है और उसका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।

आग की लपटों से मची भगदड़

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग भड़कने के बाद कलाकारों को खुद को बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। अचानक आग फैलने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्रारंभिक जानकारी में आग लगने के पीछे फ्लेमेबल स्प्रे, मिट्टी तेल या आग निकालने वाले लाइटर के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की जांच के बाद स्पष्ट होगा।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, 51 फीट के रावण का हुआ दहन; जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा हाईस्कूल मैदान

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *