Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
MDMA ड्रग्स Raipur
Spread the love

रायपुर। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 1 लाख 47 हजार 300 रुपये बताई गई है। कार्रवाई शंकर नगर के पास स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

सैलून में ड्रग्स बिक्री की सूचना पर रेड

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में कुछ महिलाओं द्वारा MDMA ड्रग्स की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित टीमों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

MDMA drugsइसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, वहां मौजूद दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से MDMA ड्रग्स बरामद हुई।

दुर्ग और रायपुर के निवासी गिरफ्तार

पुलिस ने आशा नायक (27 वर्ष) निवासी सुपेला दुर्ग, कृष्णा तिवारी (29 वर्ष) निवासी मोवा रायपुर और हेमंत थापा (36 वर्ष) निवासी अवंति विहार रायपुर को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स जब्त की गई। मामले में खम्हारडीह थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21(सी) में अपराध दर्ज किया गया है।

ड्रग्स के नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस अब मामले में MDMA ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले स्रोतों और इसे आगे पहुंचाने वाले संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ कर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जाएगी, ताकि MDMA नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

2 करोड़ के गांजे के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने ट्रक से पकड़ा 400 किलो गांजा; 6.50 लाख नकद जब्त

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *