Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
राजिम में युवक की संदिग्ध मौत
Spread the love

राजिम। राजिम इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पहुंचे और जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। घटना राजिम क्षेत्र के ग्राम टेका का है।

घर की खिड़की में फंदे पर लटका मिला शव

राजिम में युवक की संदिग्ध मौतजानकारी के अनुसार ग्राम टेका निवासी राजकुमार भारद्वाज का शव 27 सितंबर को उसके घर की खिड़की में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मर्ग कायम किया, वहीं मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले गांव के पांच लोगों ने राज कुमार के साथ मारपीट की थी। परिजनों ने पुलिस को इन लोगों के नाम बताते हुए पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन सुबह जब वे खेत में काम करने के लिए जा रहे थे, तब राज कुमार घर के बाहर बैठा हुआ था। करीब 11.30 बजे जब वे वापस लौटे तो उसका शव घर की खिड़की में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसी परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए सवाल उठाए हैं।

पांच लोगों पर मारपीट का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पांच लोगों द्वारा मारपीट के दौरान राज कुमार की मौत हुई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाए जाने की आशंका है। मामले को लेकर मृतक के परिजन राजिम थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि जांच पूरी होने तक मौत को आत्महत्या मानना उचित नहीं होगा।

राजिम में युवक की संदिग्ध मौतवहीं राजिम पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दी गई है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। राज कुमार की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: महानदी में मिली दो महिलाओं की लाश, गोदना से शिनाख्त में जुटी पुलिस, दूसरी लाश सड़ी-गली हालत में मिली

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *