Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
एक दिया आशीर्वाद का
Spread the love

राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजिम का पवित्र त्रिवेणी संगम गुरुवार की शाम श्रद्धा, भक्ति और दीपों की अद्भुत रोशनी से नहा उठा। ‘25 वर्ष सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में त्रिवेणी संगम के घाट पर 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। हजारों दीपों की सुनहरी रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा, वहीं भव्य गंगा आरती, आतिशबाजी और श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

एक दिया आशीर्वाद कासंगम तट पर की गई आकर्षक सजावट और कार्यक्रम की विशेष तैयारियों ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। दीपों से सजे घाट का मनोहारी दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी पहुंचे। चारों ओर दीपों की कतारें और भक्ति का वातावरण राजिम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर रहा था।

21 हजार दीपों से रोशन हुआ त्रिवेणी संगम

एक दिया आशीर्वाद काकार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। एक साथ हजारों दीप जलने से त्रिवेणी संगम का घाट आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप अर्पित किए।

आयोजन में विधिवत गंगा आरती की गई। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय वातावरण से भर गया। शंखध्वनि, आरती की रोशनी और श्रद्धालुओं की आस्था ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया।

राजिम विधानसभा में 6 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित

एक दिया आशीर्वाद काअभियान के अंतर्गत राजिम विधानसभा क्षेत्र में 6 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं पूरे गरियाबंद जिले में करीब 10 लाख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। राजिम, गरियाबंद, कोपरा, छुरा, फिंगेश्वर सहित जिले के सभी गांवों के चौक-चौराहें दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। अभियान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने भागीदारी निभाई।

विधायक रोहित साहू ने दी शुभकामनाएं, विकास और सेवा का किया उल्लेख

एक दिया आशीर्वाद काइस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विधायक श्री साहू ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अनेक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

एक दिया आशीर्वाद कारोहित साहू कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रत्येक देशवासी को अपने परिवार का सदस्य मानकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के ध्येय के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।

गंगा आरती के बाद हुई आतिशबाजी

कार्यक्रम में गंगा आरती के पश्चात आतिशबाजी की गई, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। दीपों से सजे घाट और आसमान में हुई आतिशबाजी ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने इस भव्य दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

एक दिया आशीर्वाद काकार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव, नगर पालिका सभापति तुषार कदम, किशोर साहू, एसडीएम विशाल महाराणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पसरदाकला में जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’ मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू, टिनशेड और सीसी रोड का किया लोकार्पण

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *