Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Nuakhai Festival
Spread the love

गरियाबंद। छुरा विकासखंड के ग्राम पिपराही में शनिवार को अमात गोंड समाज द्वारा आयोजित नवाखाई मिलन समारोह Nuakhai Festival में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू का समाजजनों और ग्रामीणों ने बाजे-गाजे, आतिशबाजी, चावल के तिलक, महुआ फूल की माला और कलश यात्रा के साथ पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया।

विधायक ने समाजजनों एवं उपस्थित अतिथियों के साथ आदिवासी समाज के इष्टदेव भगवान बड़ादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नवाखाई केवल पर्व नहीं, संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक – विधायक

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि नवाखाई Nuakhai केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसी परंपराएं समाज को पीढ़ियों से जोड़कर रखती हैं। इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Nuakhai FestivalNuakhai Festival उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में एकजुटता, भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। हमारी परंपराएं ही हमारी पहचान हैं और इन्हें जीवित रखकर नई पीढ़ी को अपनी जड़ों एवं विरासत से जोड़ा जा सकता है। विधायक ने भगवान बड़ादेव से राजिम विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से विकास की गंगा क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचाना उनका संकल्प है।

आदिवासी समाज के सम्मान और विकास पर जोर

Nuakhai Festival विधायक रोहित साहू ने सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पात्र जरूरतमंद परिवारों तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये पहुंचने और किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि किसान, महिला, युवा और गरीब परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद तक पहुंचना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।

सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया प्राथमिकता

विधायक ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और प्रस्तावित प्रयासों का उल्लेख करते हुए कुसुममुड़ा चौक से चूरकीदादर तक टू-लेन सड़क, छुरा-कौंदकेरा-राजिम सड़क तथा छुरा-गरियाबंद मार्ग के चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को विकास की बुनियाद बताते हुए इन क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताया। विधायक के अनुसार, पिछले दो वर्षों में पिपराही पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में करीब 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है।

टीन शेड निर्माण की घोषणा

Nuakhai Festival समारोह के दौरान अमात गोंड समाज की मांग पर विधायक रोहित साहू ने पिपराही स्थित अमात गोंड समाज भवन में टीन शेड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की आवश्यकताओं और सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। विधायक ने कहा, ‘‘आपका आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। राजिम विधानसभा का विकास केवल मेरा संकल्प नहीं, बल्कि हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।’’

परंपरा के साथ विकास जरूरी – मीरा ठाकुर

जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज के बीच विधायक रोहित साहू का आगमन गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने नवाखाई को आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रमुख पर्व बताते हुए कहा कि भगवान बड़ादेव की पूजा-अर्चना और नए अन्न के भोग की परंपरा समाज को अपनी जड़ों से जोड़ती है।

Nuakhai Festival उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ क्षेत्र का विकास भी जरूरी है। समाज और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शिक्षा, सड़क, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में विकास को नई गति देने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। जिला पंचायत कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा ने भी समारोह को संबोधित किया।

जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की रही मौजूदगी

Nuakhai Festival कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी गोंड समाज सर्कल छुरा के संरक्षक यशपेंद्र शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर और जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर मौजूद रहे।

Nuakhai FestivalNuakhai Festival विशेष अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, फणेश्वर महाविद्यालय फिंगेश्वर के अध्यक्ष राजू साहू, दुल्ला आदिवासी गोंड समाज छुरा राज के रणजीत ठाकुर, संरक्षक रामगोपाल ठाकुर, भाजपा नेता मानसिंग निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव, ग्राम पंचायत पिपराही की सरपंच कुमारी बाई, जनपद सदस्य संतोषी बाई, अमात गोंड समाज सर्कल छुरा के अध्यक्ष सुधेराम ठाकुर एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष बिंद्रानवागढ़ संतन सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Nuakhai Festival इस अवसर पर हिरमणी हरपाल, मीणा दुबे, गुलाबसिंग ठाकुर, महेश सोरी, पारस सोरी, मेदनीकुमार ध्रुवा, पुशनराम नेताम, भगतसिंग ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुभाष ठाकुर, हरिवंश ठाकुर, चंदूराम ठाकुर, पंचरम ठाकुर, बुधराम ठाकुर, भिखम ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, भिखुराम ठाकुर, जुगराम ठाकुर, कुलेश्वर ठाकुर, धनंजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अमात गोंड समाज सर्कल पिपराही के समाजजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम त्रिवेणी संगम में 21 हजार दीपों से जगमगाया घाट, विधायक रोहित साहू समेत सैकड़ों लोगों ने किया दीप प्रज्ज्वलित

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *