Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव
Spread the love

कोरबा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पेड़ पर युवक और युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना लेमरू थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम अरतेरा गांव से कुछ दूरी पर जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती के शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव में दी। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों की पहचान अरतेरा गांव के ही रहने वाले मुकेश यादव (21) और मुनिता (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर जांच आगे बढ़ाई। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मुकेश और मुनिता दोनों एक ही गांव में ही पले-बढ़े थे। शुक्रवार देर शाम तक दोनों अपने-अपने घरों में मौजूद थे। इसके बाद वे कब घर से निकले, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी।

शनिवार सुबह दोनों के घर पर नहीं मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन आसपास के इलाकों में उन्हें खोज ही रहे थे कि इसी दौरान जंगल में युवक और युवती के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों की पहचान मुकेश यादव और मुनिता के रूप में की।

प्रेम प्रसंग की आशंका

फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शवदोनों के शव एक ही फंदे पर मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने प्रेम संबंध से जुड़े किसी विवाद या परिस्थिति के चलते यह कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस कोई भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस की जांच जारी

लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव ने बताया कि मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है। पुलिस की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल, घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, जंगल में मशरूम बीनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *