Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस PM Narendra Modi Birthday
Spread the love

नवापारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस PM Narendra Modi के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गोबरा नवापारा के नेहरू घाट स्थित महानदी तट पर भव्य गंगा आरती एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक दिया आशीर्वाद का’ अभियान के तहत आयोजित आयोजन में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

PM Narendra Modi कार्यक्रम के दौरान त्रिवेणी संगम के नेहरू घाट पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा और महानदी का तट भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महानदी की भव्य आरती उतारी गई। इस दौरान मंत्रोच्चार, शंखनाद और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई, जिसने आयोजन में आकर्षण का रंग भर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस PM Narendra Modi BirthdayPM Narendra Modi Birthday मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने महानदी तट पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने देश और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।

इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi Birthday के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ते हुए गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं।

विधायक ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

PM Narendra Modi Birthday विधायक इंद्र कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।

विधायक ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश में सड़क, रेल, बिजली, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी लगातार काम हुआ है। उन्होंने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।

नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी PM Narendra Modi के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और जनकल्याण के अवसर के रूप में मनाया जा रहा है। ‘एक दिया आशीर्वाद का’ अभियान इसी भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस PM Narendra Modi BirthdayPM Narendra Modi कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गोयल, अशोक गंगवाल, जनक कंसारी, प्रशन्न शर्मा, मंडल महामंत्री सिंटू जैन, उपाध्यक्ष धीरज साहू, मनीष देवांगन पार्षदगण रवि साहू, लोमेश्वरि साहू, पूजा कंसारी, जीना निषाद, निर्मला साहू, एल्डरमैन गुलाब राव, नवल साहू, कन्हैया साहू, देवेंद्र सेन, धनमती साहू, तनु मिश्रा, साधना सौरज, माधुरी साहू, हर्षा कंसारी, किरण सोनी, उमा कंसारी, संतोषी कंसारी, जनपद सभापति वर्षा मिश्रा, ढिलन कावले,

पूजा सायरानी, गीता राजपूत, चंद्रिका साहू, प्रेम साधवानी, संजीव सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित मेघवानी, बब्बू जगवानी, मुकेश निषाद, अग्नि यादव, राजेश यादव, गिरधारी अग्रवाल, संतोष मखीजा समेत गायत्री परिवार, पेंशनर्स समाज, विप्रगण ब्रम्हदत्त शर्मा संतोष मिश्रा, मनु महाराज के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम त्रिवेणी संगम में 21 हजार दीपों से जगमगाया घाट, विधायक रोहित साहू समेत सैकड़ों लोगों ने किया दीप प्रज्ज्वलित

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *