Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्या
Spread the love

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों शिवम बरेठ (20) और शिवम बानी (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, एक स्थानीय युवती को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने किशोर को सुनसान स्थान पर ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल और घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं।

रात को निकला घर से, सुबह मिला शव

एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्याजानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे 16 वर्षीय धनुर्जय उर्फ गणेश चौहान चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह कोतवाली पुलिस को रामभांठा में पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक किशोर का शव पड़े होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले। परिजनों ने मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

युवती को लेकर हुआ विवाद

एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्यापुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि किशोर को आखिरी बार दो युवकों के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने बैकुंठपुर निवासी शिवम बरेठ और शिवम बानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम बानी का एक स्थानीय युवती के प्रति एकतरफा लगाव था। 14 सितंबर की रात चक्रधर समारोह के दौरान उसने किशोर को उक्त युवती के साथ देखा। इसके बाद किशोर को रामलीला मैदान के पास बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, शिवम बरेठ ने किशोर का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और उसे वापस करने के लिए 1000 रुपए देने की मांग की। इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को पुराने बस डिपो की ओर ले गए।

पत्थर से हमला करने का आरोप

एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्याबताया जा रहा है कि पुराने बस डिपो के पास आरोपियों ने किशोर को युवती से दोबारा बातचीत और मेलजोल नहीं रखने की बात कहकर धमकाया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को खाली प्लॉट में छोड़कर फरार हो गए।

मोबाइल और रक्तरंजित कपड़े बरामद

एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्यापुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कराया और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

नशेड़ियों के जमावड़े से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस डिपो और कोसा सेंटर के आसपास के क्षेत्र में नशे का सेवन करने वालों का जमावड़ा रहता है। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अवैध संबंध के शक में नवविवाहिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने फांसी पर लटकाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *