Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

राजिम। राजिम क्षेत्र के कोपरा एनीकट में बाढ़ के दौरान पैरी नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हुए व्यक्ति का शव आखिरकार चार दिन बाद मंगलवार को नदी के बीच झाड़ियों और मलबे के बीच फंसा मिला। पानी का जलस्तर कम होने के बाद नदी के बीच टीलेनुमा हिस्से में शव दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एनीकट पार करते पैरी नदी में बहा युवकजानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को एक व्यक्ति कोपरा स्थित पैरी नदी पर बने एनीकट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह नदी की तेज धार की चपेट में आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते वह नदी में बह गया और फिर दिखाई नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नदी में बहने से पहले युवक ने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

चार दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। नदी में लगातार तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण तलाश अभियान में काफी दिक्कतें आ रही थीं। पिछले कई दिनों से नदी और उसके आसपास के इलाकों में लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को पानी का स्तर कुछ कम हुआ तो ग्राम तर्रा के पास नदी के बीच झाड़ियों और मलबे में एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

कमर तक पानी पार कर पहुंचना पड़ रहा शव तक

बताया जा रहा है कि शव नदी के बीच टीलेनुमा हिस्से में घास-झाड़ियों और मलबे के बीच फंसा हुआ है। मौके तक पहुंचने के लिए अभी भी करीब कमर तक पानी पार करना पड़ रहा है। शव काफी समय से पानी में पड़े होने के कारण उसकी हालत खराब हो गई है और उसमें काला और कीड़े पड़ चुके हैं।

शव मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वही व्यक्ति है, जो चार दिन पहले कोपरा एनीकट के पास पैरी नदी के तेज बहाव में बह गया था? फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालने के बाद शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस टीम मौके के लिए रवाना

शव मिलने की सूचना के बाद पांडुका पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालने के साथ ही संबंधित व्यक्ति की शिनाख्त और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शव उसी व्यक्ति का है जो शुक्रवार को पैरी नदी में बहा था या किसी अन्य व्यक्ति का। शिनाख्त और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: पैरी नदी के तेज बहाव में बहा युवक, एनीकट पार करने की कोशिश करते डूबा, SDRF और पुलिस तलाश में जुटी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *