Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
चलते ट्रैक्टर से सड़क पर गिरा युवक
Spread the love

गरियाबंद। जिले के छुरा इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां चलते ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर के इंजन के दाहिनी ओर बैठा था, इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती गाड़ी से सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटना 9 सितंबर की शाम करीब 4 बजे ग्राम भैंसामुड़ा स्थित शीतला मंदिर के आगे सारागांव रोड के पास की है। मृतक की पहचान ग्राम कोसमी निवासी दुजकुमार जगत पिता किसनूराम जगत के रूप में हुई है।

साथी के साथ लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को दुजकुमार जगत अपने साथी कुशल यादव के साथ पुनीतराम निषाद के ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 23 एम 8514 से भैंसामुड़ा से वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर पुनीतराम निषाद चला रहा था। इस दौरान दुजकुमार ट्रैक्टर के इंजन के दाहिनी ओर, जबकि कुशल यादव बाईं ओर बैठा था।

ट्रैक्टर जैसे ही भैंसामुड़ा से आगे शीतला मंदिर के पास सारागांव रोड पर पहुंचा, उसी दौरान इंजन के दाहिनी ओर बैठे दुजकुमार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। वह देखते ही देखते ट्रैक्टर के इंजन से नीचे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल पहुंचते ही थम गईं सांसें

चलते ट्रैक्टर से सड़क पर गिरा युवकपरिजनों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दुजकुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दुजकुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता किसनूराम जगत ने ट्रैक्टर चालक पुनीतराम निषाद पर वाहन को तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण उसके बेटे का संतुलन बिगड़ा और वह चलते ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया।

हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह क्या थी और युवक किन परिस्थितियों में ट्रैक्टर से नीचे गिरा, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छुरा से किशन सिन्हा की रिपोर्ट

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जतमई मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *