Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पुलिस हिरासत में युवक की मौत
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र से पुलिस हिरासत में एक 30 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने चांपा थाने का घेराव कर पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। वहीं पुलिस का कहना है कि हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ी थी और उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।

अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार था युवक

मृतक की पहचान मेहंदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिव को बुधवार को अवैध शराब के मामले में हिरासत में लिया गया था। चांपा थाने के एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षकों ने युवक को उसके घर से पकड़ा था। उसके पास से करीब 20 लीटर देशी शराब मिलने पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई थी।

रात में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे हिरासत के दौरान शिव की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल ले जाया गया। हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उसे आगे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार सुबह जांजगीर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों का आरोप- हिरासत में की गई मारपीट

पुलिस हिरासत में युवक की मौतयुवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान शिव के साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ी। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था और उसकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड

मामले में जांजगीर-चांपा एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। आरक्षक के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद मामले को लेकर पुलिस विभाग में भी हलचल है। फिलहाल युवक का शव जांजगीर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरे मामले की जांच जारी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला! जवानों से मारपीट, गांव में मचा बवाल; महिला समेत 6 गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *