नवापारा। स्थानीय पीएमश्री स्कूल सोमवारी बाजार में नगर पालिका सभापति नम्मू नारायण ध्रुव का जन्मदिन बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। जन्मदिन के अवसर पर सभापति नम्मू नारायण ध्रुव ने स्कूल के सभी बच्चों को पेन और कॉपी का वितरण किया। इसके बाद बच्चों को अपने हाथों से खीर-पूड़ी परोसी और केक काटकर बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा सभापति निर्मला धीरज साहू, पूजा कंसारी, अमित साहू, रमन सोनकर, डामन लाल साहू, छम्मन साहू, किरण सोनी, अकरम रिजवी, भाजयुमो मंडल मंत्री लीलाराम निषाद, युवा नेता अयाज रजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वहीं पीएमश्री स्कूल के प्रधान पाठक युगेंद्र खेलारे, शिक्षक कविता चक्रधारी, अरुणा नारंग, पुष्पेंद्र साहू, योग शिक्षक सौरभ वर्मा सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने और उन्हें शैक्षणिक सामग्री वितरित करने की पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
PMश्री स्कूल की बदहाली: गंदगी के बीच पढ़ने और खाने को मजबूर बच्चे, शाला समिति ने सौंपा ज्ञापन






