Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
Spread the love

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जिस युवक की मौत को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या की साजिश निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर पूरे मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की। मामला चिचोला पुलिस चौकी का है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क पर खून से लथपथ मिला था शव

जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी प्रेमलाल साहू का शव 10 अगस्त की रात महाराजपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के किनारे एक गड्ढे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे, नाक और माथे पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। घटनास्थल के पास पुलिस को खून से सना एक भारी पत्थर भी मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पत्थर बना हत्या का हथियार

शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने हर पहलू से पड़ताल शुरू की। घटनास्थल की परिस्थितियों, मोबाइल लोकेशन और संबंधित लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में मृतक की पत्नी गंगोत्री साहू और उसके कथित प्रेमी की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने प्रेमलाल साहू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

आरोप है कि मृतक के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया, ताकि लोगों और पुलिस को यह सड़क दुर्घटना का मामला लगे।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। संदिग्धों से पूछताछ के बाद घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ती चली गईं और हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर के अनुसार, पुलिस जांच में गंगोत्री साहू और उसके कथित प्रेमी के बीच संबंध होने की जानकारी सामने आई।

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्यापुलिस के मुताबिक, इसी कारण पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी। मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पारागांव के श्मशान घाट पर मिली महिला की लाश, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, चरित्र शंका में की हत्या, महानदी किनारे फेंका शव

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *