Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
महिला से दुष्कर्म और ठगी
Spread the love

अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर जिले निवासी आरोपी आशाराम चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में वह लगातार सिरदर्द की समस्या से परेशान थी। इसी दौरान उसकी पहचान मध्यप्रदेश के सागर निवासी आशाराम चौधरी से हुई। आरोपी झाड़-फूंक के माध्यम से बीमारी ठीक करने का दावा करता था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसकी परिस्थितियों और विश्वास का फायदा उठाया।

सरकारी नौकरी लगवाने का दिया झांसा

पीड़िता के अनुसार, उस समय एक सरकारी पद की परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और दावा किया कि वह संबंधित पद पर नौकरी लगवा सकता है। महिला के अनुसार, आरोपी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग समय में उससे कुल 44 लाख 42 हजार रुपये ले लिए।

न नौकरी मिली, न लौटाए रुपये

पीड़िता का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार रुपये वापस करने और नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा। इसी कारण उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई और लंबे समय तक आरोपी के वादे पर भरोसा करती रही। लेकिन समय बीतने के बाद भी न तो महिला को नौकरी मिली और न ही आरोपी ने रकम वापस की। इसके बाद पीड़िता ने अभनपुर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Abhanpur Thanaपुलिस के अनुसार, आरोपी मध्यप्रदेश के सागर जिले का निवासी है। शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म: स्कूल में बेहोश छोड़कर भागे आरोपी, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *