नवापारा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर इमदाद फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत सेवा और मानवता के संदेश के साथ की गई है। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार 23 अगस्त को सर्व समाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Health Camp आयोजित किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य लाभ लिया।
रविवार सुबह 10 बजे से आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Health Camp का आयोजन प्रथमेश हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने पंजीयन कराकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किया।
बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच
Health Camp शिविर में पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और आवश्यक उपचार के लिए परामर्श दिया। नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से शिविर में पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल रहा। विशेष रूप से जरूरतमंद और सामान्य स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना की।
मानवता, प्रेम और सेवा का संदेश
इमदाद फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जीवन मानवता, भाईचारे, प्रेम और सेवा का संदेश देता है। इन्हीं आदर्शों को समाज के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
Health Camp: फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पांच दिवसीय आयोजन के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
ईद मिलादुन्नबी पर इमदाद फाउंडेशन का विविध कार्यक्रम, 23 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर






