Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
ईद मिलादुन्नबी पर विविध कार्यक्रम
Spread the love

नवापारा। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इमदाद फाउंडेशन, नवापारा राजिम की ओर से खत्री कॉलोनी, पारागांव में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 22 से 26 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ बच्चों के नात कार्यक्रम, महिलाओं का मिलाद, अस्पतालों में फल वितरण, सम्मान समारोह, भंडारा और जुलूस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंसानियत का संदेश देना है। कार्यक्रम स्थल खत्री कॉलोनी, देशमुख फिटनेस के पास, पारागांव निर्धारित किया गया है।

22 अगस्त से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

ईद मिलादुन्नबी पर विविध कार्यक्रम22 अगस्त को पुरुष वर्ग की दरूद ख्वानी दोपहर 12 बजे से होगी। इसी दिन रात 9 बजे से छोटे बच्चों का नात कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए विशेष नात कार्यक्रम भी रखा गया है।

23 अगस्त को बड़े बच्चों का नात कार्यक्रम रात 9 बजे से होगा। इसी दिन प्रथमेश हॉस्पिटल, रायपुर और इमदाद फाउंडेशन नवापारा राजिम के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक खत्री कॉलोनी में लगाया जाएगा। शिविर में बीपी जांच, शुगर जांच और इसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा।

ईद मिलादुन्नबी पर विविध कार्यक्रमशिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुलभ चंदाकर, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. नमन चंदाकर और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका साह अपनी सेवाएं देंगे। पंजीयन के लिए आयोजकों की ओर से संपर्क नंबर भी जारी किया गया है।

फल वितरण और महिलाओं का मिलाद

24 अगस्त को सुबह 10 बजे से अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से महिलाओं के लिए मिलाद कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों का कहना है कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सम्मान समारोह और भंडारा

25 अगस्त को शाम 6 बजे से समाज प्रमुखों, विधायक, अध्यक्ष, डॉक्टर, पत्रकार, समाजसेवी और अन्य विशिष्ट लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात 8 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन रात 10.30 बजे से बड़ों के लिए तकरीर एवं इस्लामी भाइयों की नात ख्वानी का कार्यक्रम भी रखा गया है।

26 अगस्त को निकलेगा जुलूस

पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन 26 अगस्त को होगा। इस दिन सुबह 9 बजे खत्री कॉलोनी से मोहम्मदी जुलूस निकलेगा, जो कॉलोनी से होते हुए जामा मस्जिद की ओर रवाना होगा। आयोजकों ने समाज के लोगों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है।

इमदाद फाउंडेशन ने आयोजन के माध्यम से लोगों से पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए प्रेम, भाईचारे तथा इंसानियत के संदेश को अपनाने की अपील की है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा में संध्या राव के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों ने फहराया तिरंगा, स्वच्छता को बताया राष्ट्रसेवा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *