Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
स्कूल के बाहर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग
Spread the love

गरियाबंद। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने गरियाबंद पुलिस लगातार चेकिंग और जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में ग्राम सड़क पारसूली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास पुलिस टीम ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस मोटरसाइकिल चलाते एक स्कूली छात्र के मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके माता-पिता को स्कूल बुलाकर काउंसलिंग की।

बिना लाइसेंस बाइक चला रहा था छात्र

चेकिंग के दौरान स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान एक छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक सुरक्षा मानकों के मोटरसाइकिल चलाते मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने छात्र के माता-पिता को स्कूल परिसर बुलाया। छात्र और उसके पालकों को एक साथ बैठाकर यातायात नियमों और नाबालिगों के वाहन चलाने के खतरों के बारे में विस्तार से समझाइश दी गई।

पालकों को दी दो टूक समझाइश

पुलिस ने पालकों को समझाया कि नाबालिग बच्चों को वाहन देना न केवल कानून के लिहाज से गंभीर मामला है, बल्कि उनकी जान को भी खतरे में डाल सकता है। पुलिस ने अभिभावकों से भविष्य में नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन न देने की हिदायत दी और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

स्कूल में लगी यातायात जागरूकता की पाठशाला

चेकिंग के बाद पुलिस टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों का पालन करने के फायदे बताए।

स्कूल में लगी यातायात जागरूकता की पाठशालाछात्रों को विशेष रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, कार में सीट बेल्ट लगाने, तीन सवारी नहीं बैठाने, नाबालिग उम्र में वाहन नहीं चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाइश दी गई। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ भी दिलाई गई।

एसपी की पालकों से अपील

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने आम जनता और अभिभावकों से अपील की है कि नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने के लिए न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और यातायात नियमों के उल्लंघन तथा नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में चेकिंग एवं जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जुपिटर पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला: गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा तक बच्चों को किया जागरूक

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *