Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
कुकदा वियर से नहरों में छोड़ा गया पानी
Spread the love

राजिम। क्षेत्र में सिंचाई पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्या को क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग को कुकदा पिकअप वियर से पानी डायवर्ट कर नहरों में छोड़ने के निर्देश दिए। जिस पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और नहरों में छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे राजिम एवं फिंगेश्वर क्षेत्र के उन किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी फसलें पानी के अभाव में प्रभावित होने की स्थिति में थीं।

बीते दिनों से क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही थी। खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए तत्काल पानी की आवश्यकता को देखते हुए किसानों ने अपनी समस्या जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाई थी।

विधायक ने अधिकारियों को दिए तत्काल व्यवस्था के निर्देश

किसानों की इस ज्वलंत समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक रोहित साहू ने जल संसाधन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की फसलों को सूखने से बचाने के लिए कुकदा पिकअप वियर से तत्काल पानी डायवर्ट कर वितरक नहरों में छोड़ा जाए, ताकि जरूरतमंद किसानों के खेतों तक समय पर सिंचाई पानी पहुंच सके।

विधायक के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग ने कुकदा पिकअप वियर से पानी का प्रवाह शुरू कर दिया है। अब इसे वितरक नहरों के माध्यम से क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

फसलों को मिलेगा जीवनदायी पानी

कुकदा पिकअप वियर से पानी डायवर्ट होने के बाद राजिम क्षेत्र के फिंगेश्वर डिस्ट्रीब्यूटर, रक्शा डिस्ट्रीब्यूटर और परसदा डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। समय पर पानी मिलने से इन क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलों को पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध हो सकेगी और किसानों को फसल खराब होने की चिंता से राहत मिलेगी।

किसानों ने जताया विधायक का आभार

तीनों डिस्ट्रीब्यूटर क्षेत्रों में समय पर पानी छोड़े जाने के बाद राजिम और फिंगेश्वर क्षेत्र के किसानों ने विधायक रोहित साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि यदि समय पर सिंचाई पानी उपलब्ध नहीं होता तो उनकी महीनों की मेहनत और खेतों में खड़ी फसल दोनों प्रभावित हो सकती थीं।

किसानों ने विधायक की त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि सही समय पर उठाया गया यह कदम उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। फिंगेश्वर, रक्शा और परसदा डिस्ट्रीब्यूटर क्षेत्र के किसान भाइयों ने विधायक रोहित साहू का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

किसानों की फसल बचाना प्राथमिकता

विधायक रोहित साहू की पहल के बाद कुकदा पिकअप वियर से नहरों में पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। किसानों के अनुसार, खेती के निर्णायक समय में सिंचाई पानी की उपलब्धता उनकी फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में पानी की व्यवस्था होने से खेतों में खड़ी फसल को जीवनदान मिलने की संभावना है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

विधायक रोहित साहू ने महानदी तट का किया निरीक्षण; धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *