डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

(खबर विस्तार):- भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता एवं सरपंच नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा को किया नमन

कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए नेहरू लाल साहू ने कहा कि आज कश्मीर में जो शांति, सौहार्द और देश का गौरवशाली तिरंगा पूरे सम्मान के साथ लहरा रहा है, वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के जीवन का प्रत्येक क्षण प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक बनी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

नेहरू लाल साहू ने भावुक स्वर में कहा कि जब भी यह नारा सुनाई देता है “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है” तो राष्ट्रभक्ति की भावना और प्रबल हो जाती है।इस अवसर पर बृजेश पांडे, कोमल पांडे, लक्ष्मण सिंह ध्रुव, राजेश तारक, तेजराम साहू, चौतराम सपहा, सनातन दास मानिकपुरी, रेवा विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *