साहू समाज आईटी सेल की नई कार्यकारिणी घोषित
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आईटी सेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी विस्तार की दूसरी सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर प्रदेश आईटी सेल संयोजक द्वारिका साहू ने संगठन की कार्यक्षमता, डिजिटल विस्तार और समाजहित के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

114 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

नई सूची में प्रदेश के सभी संभागों को संतुलित प्रतिनिधित्व देते हुए कुल 114 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें 8 प्रदेश सह संयोजक, 1 बस्तर संभागीय संयोजक, 25 संगठन सचिव, 20 संयुक्त सचिव, 11 मीडिया प्रभारी, 6 सह मीडिया प्रभारी, 36 सोशल मीडिया प्रभारी तथा 7 कार्यकारी सदस्य शामिल हैं।

प्रदेश आईटी सेल संयोजक द्वारिका साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाजहित में कार्य करें तथा संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करें।

साहू समाज डिजिटल रूप से सशक्त बनेगा

वहीं, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने कहा कि यह कार्यकारिणी विस्तार केवल पदों की घोषणा नहीं, बल्कि साहू समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दूरदर्शी पहल है। सभी संभागों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन ने समावेशी नेतृत्व और सामूहिक विकास का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि आईटी सेल के माध्यम से समाज की गतिविधियों, जनहित के अभियानों और युवाओं की सहभागिता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारी समाज की आवाज को आधुनिक तकनीक के जरिए जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सशक्त संगठन, जागरूक समाज और डिजिटल रूप से सुदृढ़ साहू समाज के संकल्प को साकार करना है, जिसके लिए आईटी सेल की भूमिका आने वाले समय में और अधिक महत्वपूर्ण होगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा में साहू समाज का सम्मान समारोह: विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा- एकता, शिक्षा और सेवा ही समाज की असली ताकत

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *