राजिम में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
Spread the love

राजिम। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला गरियाबंद की प्रथम कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक रविवार को राजिम स्थित विश्राम गृह में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान 16 अगस्त को जिला स्तरीय भव्य सावन महोत्सव आयोजित करने तथा रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए राखी एवं शुभकामना संदेश भेजने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू उपस्थित रहे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी सविता चंद्राकर, सह-प्रभारी माधुरी साहू एवं जिलाध्यक्ष बिंदु सिन्हा ने महिला कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया।

महिलाएं भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसकी महिला कार्यकर्ता हैं, जिनके समर्पण और सक्रियता से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सावन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और महिलाओं की एकजुटता का प्रतीक है। 16 अगस्त को आयोजित होने वाला सावन महोत्सव सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और महिला शक्ति का भव्य उत्सव बनेगा।

उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करते हैं। ऐसे वीर जवानों तक बहनों के स्नेह की राखी पहुंचाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। जब उन्हें गरियाबंद की बहनों का स्नेह मिलेगा, तो उनका मनोबल और अधिक मजबूत होगा।

हर पंचायत से जुटेंगी राखियां, सैनिकों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह

भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सविता चंद्राकर ने कहा कि महिला मोर्चा की पहली बैठक ने जिले की कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन अभियान के तहत जिले की प्रत्येक पंचायत और मंडल से राखियां एकत्र कर सेना के जवानों तक भेजी जाएंगी। वहीं सावन महोत्सव में पारंपरिक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकगीत, नृत्य और महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सह-प्रभारी माधुरी साहू ने भी संगठन की आगामी गतिविधियों और महिला मोर्चा की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

ऐतिहासिक होगा सावन महोत्सव

बैठक के अंत में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिंदु सिन्हा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मोर्चा पूरे जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि 16 अगस्त का सावन महोत्सव जिले का ऐतिहासिक आयोजन होगा और सीमा पर तैनात जवानों तक बहनों की राखियां समय पर पहुंचाई जाएंगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेखा सोनकर, तनु मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, स्वंजना उपाध्याय, संतोषी श्रीवास्तव, मधु नाथानी, जिला महामंत्री भारती साहू, लक्ष्मी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू, तोकेश्वरी मांझी, हीरामनी साहू, रेणुका साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा ने जताया आभार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *