Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
अवैध मुरूम खनन
Spread the love

अभनपुर। अभनपुर क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में लगातार मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे अभनपुर नगर पालिका क्षेत्र और ग्राम बेलभाटा की जमीन तेजी से छलनी होती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फिल्टर प्लांट के आसपास लंबे समय से अवैध खनन जारी है। इस कारण क्षेत्र में 30 फीट से भी अधिक गहरे कई गड्ढे बन चुके हैं, जो भविष्य में बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। लगातार हो रहे उत्खनन से जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कई बार पुलिस और खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मुरूम माफिया के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के अभाव में अवैध खनन का सिलसिला लगातार जारी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब बार-बार शिकायतों और निरीक्षण के बावजूद अवैध खनन नहीं रुक रहा, तो आखिर इस पर प्रभावी कार्रवाई कौन करेगा? प्रशासन की चुप्पी और कार्रवाई में देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम-नवापारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन जोरों पर: खनिज विभाग का छापा, 4 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त, माफियाओं पर नहीं हो रही कार्रवाई

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *