अभनपुर। अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेंद्र साहू निवासी उपरपारा, अभनपुर के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
राजिम-अभनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की जोरदार टक्कर

