गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खेत में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बारिश में निकला था घर से, कुछ देर बाद खेत में मिला शव
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सगड़ा ग्राम के टिकरापारा निवासी भवन ध्रुव के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार भवन ध्रुव साइकिल से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ समय बाद उनका शव इंदागांव के अमलाभाठा के समीप एक खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
साइकिल और पलटी हुई छतरी बरामद
मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मृतक की साइकिल और पलटी हुई छतरी मिली है। ग्रामीणों का अनुमान है कि तेज बारिश के दौरान एक हाथ में छतरी और दूसरे हाथ से साइकिल चलाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया होगा और वे खेत में गिर पड़े होंगे। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
मैनपुर पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत दुर्घटना के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
राजिम ब्रेकिंग: तालाब में तैरता मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका

