कोबरा ने युवक को डसा
Spread the love

बिलासपुर। शहर के नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक बाजार में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सब्जी खरीद रहे एक युवक को करेलों के ढेर में छिपे जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि पहले तो किसी को समझ ही नहीं आया, लेकिन जैसे ही सांप ने फन फैलाया, पूरे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

करेला खरीद रहे युवका को डसा

जानकारी के अनुसार, बहतराई निवासी बिहारी साहू किसी काम से मुंगेली नाका गए थे। लौटते समय उन्होंने नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए रुककर करेला चुनना शुरू किया। इसी दौरान करेलों के बीच छिपा जहरीला कोबरा अचानक बाहर निकला और उनके बाएं हाथ की उंगली पर डस लिया।

सांप के डसते ही युवक दर्द से चीख पड़ा। आसपास मौजूद दुकानदार और ग्राहक तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू किया, जिससे उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। युवक का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों ने सांप को पकड़ने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोबरा काफी देर तक फन फैलाकर फुफकारता रहा, जिससे बाजार में दहशत फैल गई। कई दुकानदार डर के कारण अपनी दुकानें छोड़कर दूर हट गए और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जैसे-तैसे सांप का बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

खब्जी खरीदते सावधानी जरूरी

जानकारों का कहना है कि बारिश के दौरान खेतों और सब्जियों के साथ सांप भी मंडियों और बाजारों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में सब्जियां खरीदते समय सतर्क रहना और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत दूरी बनाना बेहद जरूरी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

डायल-112 की गाड़ी में छिपे थे दो जहरीले करैत, सायरन बजाने से पहले उड़े पुलिसकर्मियों के होश

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *