A speeding bike hit the young man
Spread the love

गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे युवका को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने तत्काल घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थित नाजुक बनी हुई है।

A speeding bike hit the young manजानकारी के अनुसार, सजापाली निवासी 22 वर्षीय युवक कृषि कार्य के लिए बैल लेकर छुरा गया था। सोमवार रात करीब 8.30 बजे वह अपने साथी के साथ बैलों को लेकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोसमबुड़ा चौकी के पास युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक खुडियाड़िही गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही छुरा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने बिना देर किए घायल युवकों को अपने पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

A speeding bike hit the young manथाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण समय गंवाए बिना घायल को पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

छुरा से किशन सिन्हा की रिपोर्ट

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

खतरे की अनदेखी पड़ी भारी: टूटे पुल से 20 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; बैरिकेडिंग नहीं होने से हुआ बड़ा हादसा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *