Mann Ki Baat Episode
Spread the love

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हथखोज स्थित बूथ क्रमांक-3 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

‘‘मन की बात’’ प्रेरणादायी कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विकास, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के बाद विधायक रोहित साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘मन की बात’’ देशवासियों में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है।

Mann Ki Baat Episodeउन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में समाजहित में कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों की प्रेरक कहानियों को सामने लाता है और लोगों को समाज एवं राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। विधायक ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री की प्रेरणा को आत्मसात करते हुए अपने गांव और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में सरपंच बलराम निषाद, पूर्व सरपंच नरेश निषाद, बूथ अध्यक्ष कलेश्वर साहू, उपसरपंच जोगेश्वर यादव, मनोहर साहू, मंगतू राम साहू, जगनाथ साहू, संतोष निषाद, कुंतराम निषाद, अशोक यादव, बिसौहा निषाद, रामाधार निषाद, उमेंद साहू, दयाराम साहू, चितरेखा निषाद, पंचोबाई निषाद, दुकाला ध्रुव, पंचायत प्रतिनिधि रेखा साहू, परमेश्वरी ध्रुव, पार्वती यादव, जयंती निषाद, बिटावन बांधे, पिंकी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा गांव के विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर में सुना गया प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात’’ का 135वां एपिसोड, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता व नागरिक

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *