Rath Yatra Nawapara
Spread the love

नवापारा:- गुरुवार को रथयात्रा (Lord Jagannath) महापर्व पर नवापारा नगर पूरी तरह भक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया। लगातार हो रही बारिश और काले बादलों के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जरा भी कम नहीं हुई। राधाकृष्ण मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का भव्य रथ पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ नगर भ्रमण के लिए निकला तो पूरा शहर ‘‘जय जगन्नाथ’’ के जयघोष से गूंज उठा। नगर के सत्यनारायण मंदिर और छांटा रोड स्थित साईं मंदिर से भी भगवान के रथ निकाले गए, जिससे पूरा नगर धार्मिक उल्लास से सराबोर हो गया।

श्रद्धालुओं का उमड़ पड़ा जनसैलाब

Rath Yatra Nawapara
रथ पर सवार महाप्रभु जगन्नाथ

दोपहर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम करीब चार बजे जैसे ही महाप्रभु (Lord Jagannath) का रथ (Rath Yatra) नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ, नगर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी-भरकम रस्सों से रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भीगते हुए भी पूरे श्रद्धाभाव से रथ खींचकर स्वयं को धन्य महसूस किया।

Rath Yatra Nawaparaरथयात्रा के दौरान महाप्रभु (Lord Jagannath)के प्रिय गजामूंग और चने के प्रसाद के वितरण के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर पुष्पवर्षा की और सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक इंद्रकुमार ने की पूजा अर्चना

Rath Yatra Nawapara
अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने की पूजा अर्चना

Rath Yatra: रथयात्रा में अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने नगर पालिका चौक के पास भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नम्मुनारायण ध्रुव, गुलाब राव, धनमती साहू, धीरज साहू सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे।

भक्तिमय धुनों पर झूमते-नाचते रहे युवा

Rath Yatra Nawapara
भक्तिमय धुनों पर झूमते-नाचते रहे युवा

रथ के आगे डीजे धुमाल की भक्तिमय धुनों पर युवा झूमते-नाचते चल रहे थे, जिससे पूरा नगर उत्सवधर्मी माहौल में डूबा नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नवापारा थाना प्रभारी जेके दुबे पुलिस बल साथ तथा बिजली विभाग के कर्मचारी पूरे मार्ग पर तैनात रहे। बस स्टैंड से गंज रोड तक रथ के दोनों ओर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं और नगर की सड़कें आस्था के रंग में रंगी दिखाई दीं।

समिति के पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाएं

Rath Yatra NawaparaRath Yatra: रथयात्रा के दौरान पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल एवं अन्य महाप्रभु (Lord Jagannath) के रथ में बैठकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते रहे। राजकुमार कंसारी और पप्पू महाराज सत्यनारायण मंदिर के रथ की व्यवस्था संभालते रहे, जबकि साईं दरबार मंदिर की ओर से महेश सोनकर, मंगराज सोनकर, भरत सोनकर और मुकुंद मेश्राम सहित समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

रथयात्रा के साथ बरसे मेघ, किसानों के खिले चेहरे

Rath Yatra: रथयात्रा के पावन अवसर पर हुई झमाझम बारिश ने क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। पिछले कई दिनों से किसान अच्छी वर्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले 4 और 5 जुलाई को हुई लगातार बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई थी और खेती-किसानी का काम रफ्तार पकड़ने लगा था। हालांकि इसके बाद बारिश का सिलसिला थम जाने से धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई और रोपाई प्रभावित होने लगी थी।

गुरुवार को (Lord Jagannath) रथयात्रा (Rath Yatra) के दौरान हुई अच्छी बारिश को किसानों ने शुभ संकेत माना। उनका कहना है कि समय पर हुई यह वर्षा धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई, रोपाई और बढ़वार के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। किसानों को उम्मीद है कि यदि आगे भी मौसम इसी तरह मेहरबान रहा तो इस वर्ष अच्छी पैदावार होगी। यही कारण रहा कि भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की रथयात्रा (Rath Yatra) के साथ बरसे मेघों को किसानों ने महाप्रभु का आशीर्वाद मानते हुए खुशी जताई।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *