Rajim gets municipal status
Spread the love

राजिम। छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी राजिम (Rajim) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य शासन ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राजिम अब आधिकारिक रूप से नगर पालिका बन गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान राजिम (Rajim) नगर पंचायत की सीमाएं ही नई नगर पालिका की सीमाएं होंगी। नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद राजिम को अधिक वित्तीय संसाधन, प्रशासनिक अधिकार और शहरी विकास योजनाओं का व्यापक लाभ मिलेगा, जिससे शहर के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

विकास को मिलेगा नई दिशा

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राजिम (Rajim) के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका बनने के बाद सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास में तेजी आएगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की शहरी योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नागरिकों तक पहुंच सकेगा।

Rajim gets municipal status
राज्य सरकार ने जारी किया अधिसूचना

राजिम (Rajim) क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नागरिक लंबे समय से नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। शहर की लगातार बढ़ती आबादी, धार्मिक महत्व और पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए यह मांग लगातार उठाई जा रही थी। अब शासन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही वर्षों पुरानी यह मांग पूरी हो गई है।

देश और दुनिया में बनाई अलग पहचान

छत्तीसगढ़ के “प्रयाग” के नाम से प्रसिद्ध राजिम (Rajim) अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए विदेश और देशभर में जाना जाता है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प (Rajim Kumbh Kalp Mela) में लाखों श्रद्धालु देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं। नगर पालिका बनने के बाद धार्मिक पर्यटन, शहरी अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

 

राजिमवासियों में हर्ष

राज्य शासन के इस निर्णय का स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत करते हुए इसे राजिम (Rajim)के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *