Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
रायपुर डागा बिल्डिंग हत्याकांड
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के डागा बिल्डिंग के पास हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जॉनी हत्याकांड के फरार आरोपी नदीम खान उर्फ “जगीरा” (40) को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद रायपुर से नागपुर फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना और हुलिया बदल रहा था।

जानिए पूरा मामला

मामला 23 जुलाई 2026 का है। डागा बिल्डिंग के सामने एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति मृत मिला। उसकी पहचान जॉनी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में आई गंभीर चोटें सामने आईं। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली में धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नदीम खान उर्फ जगीरा डागा बिल्डिंग के पास खुले स्थान पर अन्य लोगों के साथ सोया करता था। घटना की रात जॉनी शराब के नशे में वहां पहुंचा और आरोपी का कंबल छीनने लगा। इसी दौरान जॉनी ने वहीं पेशाब कर दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

पत्थर से सिर पर कर दिए वार

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से जॉनी के सिर के पीछे 2-3 बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जॉनी मौके पर ही गिर पड़ा और अचेत हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जब पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह रायपुर से निकलकर नागपुर की ओर फरार हो गया।

रायपुर डागा बिल्डिंग हत्याकांडआरोपी खानाबदोश प्रवृत्ति का है और घूम-घूमकर भिक्षा मांगकर अपना जीवन-यापन करता है। वह किसी एक स्थान पर स्थायी रूप से नहीं रहता था। यही वजह रही कि पुलिस के सामने उसकी तलाश करना चुनौती बन गया।

मजारों और उर्स में छिपता रहा

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और नागपुर तथा आसपास के इलाकों में उसकी पतासाजी शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी नागपुर एवं आसपास आयोजित होने वाले उर्स में शामिल होकर और मजारों के आसपास रुककर पुलिस से बचता रहा। पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी और सूचना तंत्र को सक्रिय रखा।

भिक्षुओं ने खोला राज

रायपुर डागा बिल्डिंग हत्याकांडकुछ समय बाद आरोपी ने हुलिया बदलकर दोबारा रायपुर का रुख किया। वह अलग-अलग स्थानों पर घूमकर भिक्षा मांगते हुए रहने लगा। इसी दौरान पुलिस को उसके साथ रहने वाले अन्य भिक्षुओं से महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि जगीरा हुलिया बदलकर रायपुर में ही घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया और आखिरकार दबोच लिया।

निशानदेही पर पत्थर बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य बताए। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर एवं अन्य भौतिक साक्ष्य बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

शराब पार्टी के दौरान विवाद: दोस्त की बेरहमी से हत्या, 12 फीट अंदर छिपाई लाश; 3 आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *