Online Satta
Spread the love

कांकेर जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से वर्ली मटका, कल्याण और राजधानी नाइट वर्ली मटका जैसे खेलों पर ऑनलाइन दांव लगवाकर अवैध कमाई कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक बाइक, नकदी सहित करीब 46 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त को थाना प्रभारी पीएसआई प्रज्ञा पैकरा अपनी टीम के साथ शहर में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंदपुर खेल मैदान के पास एक युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी बाइक लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सद्दाम हुसैन (32 वर्ष), निवासी बागोडार कांकेर के रूप में बताई।

व्हाट्सएप से लगवाता था दांव

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, प्लेटिना बाइक और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 46 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह व्हाट्सएप और मोबाइल के माध्यम से लोगों से अलग-अलग नंबरों पर पैसे लगवाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाता था।

जेल भेजा गया आरोपी

ऑनलाइन सट्टेबाज गिरफ्तारपुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

फिंगेश्वर पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाईः 11 किलो गांजा समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *