नवापारा। नवापारा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खेत में काम करने गए एक किसान की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोठ में एक बुजुर्ग किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामोधी राम साहू (80 वर्ष), निवासी ग्राम सोठ, रोज की तरह खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े। हादसे में उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
स्कूल मैदान में बड़ा हादसा, 33 केवी करंट की चपेट में आया चौथी कक्षा का छात्र





