Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
बांध में मिली महिला की सड़ी-गली लाश
Spread the love

गरियाबंद। जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा स्थित डेम में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ग्राम खरखरा निवासी शांति बाई पति स्व. घुरवा कमार उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के रूप में की गई है, जो पिछले 15 अगस्त से लापता थी।

जानकारी के अनुसार, शांति बाई 15 अगस्त 2026 से घर से बिना बताए लापता थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मोहतरा डेम में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस तक पहुंची। शव कई दिनों पुराना होने के कारण काफी सड़-गल गया था। शव मिलने की सूचना पर पांडुका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

भतीजे ने की शव की पहचान

महिला की शिनाख्त के लिए पाण्डुका पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ और पतासाजी शुरू की। इसी दौरान ग्राम खरखरा निवासी अहमद कमार पिता सुकुल राम कमार (40 वर्ष) मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपनी चाची शांति बाई के रूप में की। पुलिस के अनुसार, अहमद ने बताया कि शांति बाई 15 अगस्त से घर से लापता थीं और परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे।

फॉरेंसिक जांच से मिलेगा सुराग

बताया जा रहा है कि महिला का शव कई दिनों पुराना है और पानी में रहने के कारण उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की मदद से भी मामले की जांच की जा रही है। वहीं, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पांच दिन तक शव पड़े रहने की चर्चा

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ लोगों ने करीब पांच दिन पहले डेम में महिला का शव देखे जाने की बात कही थी, लेकिन तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में मामला चर्चा में आया और पुलिस तक सूचना पहुंची। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पाण्डुका पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और महिला की मौत से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद ब्रेकिंग: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने पड़ोसियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *