Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का अभियान
Spread the love

नवापारा-राजिम। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का विरोध अभियान अब स्थानीय स्तर पर तेज होता दिखाई दे रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा द्वारा वार्ड क्रमांक 20 में ‘स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान’ आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और वार्डवासियों से संवाद किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत, पार्षद अजय साहू, अर्जुन साहू, रामरतन निषाद, तरुण कंसारी, टिकेश्वर गिलहरे, मितेश शाह, अनूप खरे, अजय गाड़ा, रुक्मणि साहू, सुरेंद्र साहू, बजरंगी कंसारी, प्रहलाद बंजारे, विक्की साहू, शंकर साहू, निगम पटेल, प्रियेश प्रजापति, बल्लू साहू और कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद एवं वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों के साथ स्मार्ट मीटर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।

वार्डवासियों की मौजूदगी में उठी स्मार्ट मीटर की आवाज

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं के बीच कई सवाल और आशंकाएं हैं, जिन्हें दूर किया जाना जरूरी है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं के हितों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा अभियान को आने वाले दिनों में अन्य वार्डों तक भी पहुंचाया जाएगा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा के नलों से गंदा पानी, बीमारी के खतरे के बीच प्रशासन-कांग्रेस आमने-सामने, कांग्रेस के आरोप, CMO का जवाब

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *