Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
कांग्रेस का जन आवेदन अभियान
Spread the love

नवापारा-राजिम। केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण ने ग्राम टीला में ‘जन आवेदन’ अभियान चलाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे, तख्तियां और बैनर लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बाजार चौक में सभा आयोजित कर विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया।

सभा में मुख्य वक्ता रायपुर जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार अब अपने ही वादों से पीछे हटती नजर आ रही है।

खाद की कमी और एग्रीटेक को लेकर सरकार पर निशाना

कांग्रेस का जन आवेदन अभियानयशवंत साहू ने कहा कि प्रदेश के किसान अपनी आजीविका के प्रमुख साधन धान की खेती के लिए खाद की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने एग्रीटेक व्यवस्था में शामिल किसानों को परेशानी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे किसानों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए।

स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़ रहा बिजली बिल का बोझ

जिला पंचायत सदस्य ने स्मार्ट मीटर को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आम गरीब, मजदूर और किसान परिवारों पर स्मार्ट मीटर के जरिए भारी-भरकम बिजली बिल का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के ‘स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही है और उपभोक्ताओं की समस्याओं को उठाती रहेगी।

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर भी उठाए सवाल

सभा में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे को भी कांग्रेस नेताओं ने उठाया। यशवंत साहू ने कहा कि राम मंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

नीट पेपर लीक और कानून-व्यवस्था पर भी हमला

कांग्रेस का जन आवेदन अभियानकांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। यशवंत साहू ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि माताएं, बहनें और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार पर कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में भाजपा सरकार को उसके कामकाज का जवाब देगी।

गांव की गलियों से बाजार चौक तक कांग्रेस का प्रदर्शन

जन आवेदन अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम टीला की गलियों में भ्रमण कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद बाजार चौक में सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण अध्यक्ष गिरधारी साहू, मंडल अध्यक्ष डामन साहू, मंडल अध्यक्ष श्रवण चंद्राकर, फूलदास मानिकपुरी, रामसेवक साहू, मोहन देवांगन, कुंजलाल साहू, निलेश चंद्राकर, मंशा साहू, दयालु साहू, सोहन देवांगन, चंद्रहास साहू, मोहन चंद्राकर, डिहु साहू, शिव साहू, मनी यादव, प्रकाश माहेश्वरी, नेतराम चंद्राकर, राधे साहू, भुवन साहू, ओंकार ध्रुव, विमल पटेल, सज्जन साहू, अजय साहू, तेजराम साहू, विपिन चंद्राकर, योगेश चंद्राकर, रामकृष्ण यादव, अकूत साहू, दिनेश साहू, ठाकुर विश्वकर्मा, नरेश साहू, मुकेश साहू, बबलू वैष्णव, जोहनू निर्मलकर, शेष नारायण चक्रधारी, द्वारिका कुंभकार, रामजी पटेल, शिवा साहू, किशन साहू, शत्रुघन निषाद, ओझ राम साहू, राजू चक्रधारी, थानू सेन, बसंत विश्वकर्मा, अश्वनी देवांगन, दुर्गेश साहू, लीलाराम तारक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का अभियान: घर-घर पहुंचकर जताया विरोध

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *