Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
रोहित साहू ने किया लोकार्पण
Spread the love

फिंगेश्वर। ग्राम पंचायत गनियारी के आश्रित ग्राम घोघरा में ग्रामीणों को बड़ी विकास सौगात मिली है। गांव में नवनिर्मित सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने लोकार्पण किया। विकास कार्यों के शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति नंदनी ओमकार साहू ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरीश साहू और भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजुलता साहू मौजूद रहीं।

गांव, गरीब और जरूरतमंदों के हित में काम कर रही सरकार – रोहित साहू

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार गांव, गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के सम्मान और आर्थिक सहयोग के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।

बिजली बिल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

विधायक रोहित साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग घर-घर जाकर बिजली बिल के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार जनता को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

रोहित साहू ने किया लोकार्पणउन्होंने प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाने और अपने घरों में सोलर पैनल लगाने की अपील की। विधायक ने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिल सकती है और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

विकास से सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी सुविधा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सभापति नंदनी ओमकार साहू ने कहा कि घोघरा में सीसी रोड और सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करता है। सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा, वहीं सामुदायिक भवन का उपयोग सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजुलता साहू ने ग्रामीणों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती सरोज भीखम लोहिले, उपसरपंच महेश साहू, ओमकार साहू, दीना साहू, भूषण साहू, किशोर निर्मलकर, परमेश्वर गन्धर्व, मिथलेश ध्रुव, आशाराम, पूर्व जनपद सदस्य भुपेश्वरी साहू, पुष्पी साहू, पंच आनंदराम साहू, उदय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

कुम्ही में 29 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *