IndiaVsEngland Match
Spread the love

IndiaVsEngland : भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी-20 इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। (IndiaVsEngland) जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। जैकब बेथेल की धमाकेदार 76 रन की पारी और कप्तान हैरी ब्रूक के तूफानी 39 रन की बदौलत इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। 

IndiaVsEngland Match
जैकब बेथेल ने खेली 76 रनों की तूफानी पारी

IndiaVsEngland : इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 40 गेंदों में 49 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों पर 37 रन और तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

जैकब बेथेल ने खेली 76 रनों की तूफानी पारी

IndiaVsEngland Match
जैकब बेथेल ने खेली 76 रनों की तूफानी पारी

IndiaVsEngland : 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। फिल साल्ट और जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को संभाला। ब्रूक के आउट होने के बाद जैकब बेथेल ने मोर्चा संभालते हुए 46 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अंत में जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 10 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिला दी।

रवि बिश्नोई ने लुटाए रन

IndiaVsEngland MatchIndiaVsEngland : भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटके। हर्षित राणा और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला, जबकि अन्य गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं रहे।

भारत की हार में रवि बिश्नोई की महंगी गेंदबाजी भी बड़ा कारण रही। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 60 रन खर्च किए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। उनके एक ओवर में जैकब बेथेल ने 29 रन बटोरकर मैच का रुख पूरी तरह इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

‘मिनी कश्मीर’ से कम नहीं जशपुर, प्रकृति की गोद में बसता पर्यटन का नया सितारा; प्राकृतिक खूबसूरती का बेशकीमती खजाना

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *