Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Romance Sex Rape
Spread the love

पत्नी के साथ 15 वर्षीय किशोर को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते उसका गुस्सा खूनी हिंसा में बदल गया। उसने डंडे से दोनों पर इस कदर हमला किया कि 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डीपाडीह जम्होर की है।

जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को गांव में गजेंद्र पैकरा के घर दशकर्म कार्यक्रम आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए गांव की ही एक महिला अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान किशोर और गजेंद्र की पत्नी घर के नए कमरे में चले गए।

इसी दौरान सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच गजेंद्र घर पहुंचा। कमरे में पत्नी और किशोर को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने दोनों की डंडे और लात-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

घटना के बाद गजेंद्र ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भाई ने किशोर की मां को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची तो बेटा बेहोशी की हालत में पड़ा था और महिला भी गंभीर रूप से घायल थी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान किशोर ने तोड़ा दम

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

दस्तावेज के बहाने महिला को कार में बैठाया, मकान में ले जाकर दुष्कर्म; आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों की वसूली

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *